उत्तर प्रदेश
ओमप्रकाश राजभर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, अटकलों का बाजार गर्म
लखनऊ। उप्र की जहूराबाद विधानसभा सीट स्व विधायक एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। दरअसल शासन के निर्देश पर उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा व इसके अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पिछले कई महीनों से लगातार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। चर्चा है कि योगी सरकार द्वारा राजभर का ख्याल करना कहीं न कहीं आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नया संकेत है।
सपा के खिलाफ मुखर हैं ओमप्रकाश राजभर
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद से ही वह सपा के खिलाफ मुखर हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देने के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के प्रत्याशी को समर्थन न देकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में खड़े रहे। इधर शासन के निर्देश पर गाजीपुर पुलिस ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
इस बारे में गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन दिन पूर्व जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
सपा से आजमगढ़ के मुस्लिम नाराज
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर खुलकर सपा पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर उप चुनाव हारने के पीछे मुस्लिम वोटों का सपा से कटना है। आजमगढ़ में गुड्डु जमाली को पार्टी में बुलाकर धोखा दिया गया। सपा में पहले भाई, उसके बाद जो भाजपा को हराई, तब सपाई की पूछ है। इस रवैये से आजमगढ़ के मुस्लिम नाराज हो गए।
राजभर ने आगे कहा कि मायावती ने गुड्डु जमाली को बुलाकर बसपा का टिकट दे दिया। इससे 60-70 हजार मुस्लिम वोट बसपा को मिल गए, जबकि हमने वोट के फासले को कम करने के लिए भरपूर मेहनत की। फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि उप चुनाव के दौरान पार्टी के सेनापति एसी से नहीं निकले। इसका भी असर चुनाव पर पड़ा।
अखिलेश यादव समेत सपा के सभी सेनापति इसके लिए दोषी हैं। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा गाजीपुर में कभी सातों सीटें नहीं जीती। अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया में इस बार जो परिणाम आया उसे देख लें, खुद पता चल जाएगा। 2017 में सपा और कांग्रेस साथ लड़ी थी लेकिन कुल 47 सीट पर सिमट कर रह गए थे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं कोशिश नहीं करता तो इस बार भी इसी आंकड़े के आसपास सिमट कर रह जाते। कहा कि सपा से अति पिछड़े और सामान्य वर्ग के वोटर कट गए हैं। पिछले 20 साल से तवज्जो नहीं मिलने से ये दूर हो गए। आज की सपा मुलायम सिंह यादव वाली नहीं है। इसमें काफी बदलाव आ गया है।
उत्तर प्रदेश
जो राम को लाये हैं जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ लाएगी, जौनपुर में बोले सीएम योगी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जौनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में रोज, भगदड़, मारपीट और अराजकता दिख रही है। जब ये सत्ता में रहे होंगे तब कैसे यूपी की जनता का खून चूसकर उनका शोषण किया होगा, ये किसी से छिपा नहीं हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता भुखमरी के कगार पर है। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। देश में औरंगजेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलाल को विराजमान किया है तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है।
सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून का राज चलता है। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह,खेल मंत्री गिरीश यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी
-
नेशनल1 day ago
बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से किया निष्काषित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लड़ रहे निर्दलीय चुनाव
-
नेशनल2 days ago
बिहार के मोतिहारी में बोले पीएम मोदी- चार जून को इंडी वालों के इरादे पर सबसे बड़ा प्रहार होगा
-
नेशनल1 day ago
सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप, कहा- पार्टी के लोगों पर मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव, सबको दिए गए अलग-अलग टास्क
-
नेशनल2 days ago
कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा- आप गलती मानते हैं, बोले- सवाल ही उठता, मेरे पास बेगुनाही के सारे सबूत
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी