Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संजय राउत का बड़ा आरोप- विधायकों को अगवा किया गया, 21 हमारे संपर्क में

Published

on

Sanjay Raut

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के राजनीतिक उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे को समर्थन देने वाले विधायकों ने प्रेस वार्ता कर बागी नेता एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए। शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने कहा कि मुझे बहाने से सूरत ले गए लेकिन जब साजिश का पता चला तो मैं एक किलोमीटर चलकर वहां से गाड़ी पकड़कर आया। हम शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे जिसने हमें विधायक बनाया है।

प्रेस वार्ता में मौजूद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे विधायकों को अगवा किया गया। राउत ने कहा कि 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वे मुंबई लौटना चाहते हैं। राउत ने कहा कि कैलाश पाटिल और देशमुख सूरत से लौटे हैं।

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा गुवाहाटी में कम से कम 18 विधायकों ने मुंबई में शिवसेना नेताओं से संपर्क किया है और उनमें से कई जल्द ही लौट आएंगे।

42 बागी विधायकों की तस्वीर आई सामने

दूसरी ओर गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के 42 बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए। वीडियो में बागी विधायक “शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगा रहे हैं। इन विधायकों में 35 विधायक शिवसेना के हैं तो सात विधायक निर्दलीय हैं।

वहीँ, महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से उत्साहित भाजपा ने मुंबई की सड़कों पर देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के पोस्टर लगाए गए हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending