Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महाभारत सीरियल बनाने वाले बीआर चोपड़ा का बंगला बिका, इतनी मिली कीमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मशहूर निर्माता-निर्देशक व ऐतिहासिक सीरियल बनाने वाले महाभारत स्व. बीआर चोपड़ा का मुंबई का बंगला बिक गया है। उनका ये बंगला मुंबई के पॉश इलाकों में से एक अंधेरी और सांताक्रूज के बीच के इलाके जुहू में स्थित है।

उनका बंगला 25,000 हजार वर्ग फुट के एरिया में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता के इस बंगले को लगभग 183 करोड़ रुपये में बेचा गया है। कहा जा रहा है कि बीआर चोपड़ा के इस शानदार बंगले को एक हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए खरीदा है।

बीआर चोपड़ा की बहू रेणु चोपड़ा ने इन्हें बेचा बंगला

बीआर चोपड़ा के बंगले को 183 करोड़ में रहेजा कॉर्प ने खरीदा है, जिसकी रजिस्ट्री के लिए रहेजा कॉर्प ने 11 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है। बी आर चोपड़ा की प्रॉपर्टी को उनकी बहू रेणु चोपड़ा ने बेचा है, जो कि निर्देशक रवि चोपड़ा की पत्नी हैं।

उनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था और वह निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के बड़े भाई थे। बी आर चोपड़ा का निधन साल 2008 में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था।

1949 में इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर की थी शुरुआत

बीआर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1949 में बतौर निर्देशक की थी। उनकी पहली फिल्म ‘करवट’ थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, लेकिन इसके बावजूद भी बीआर चोपड़ा ने हार नहीं मानी।

इसके बाद बीआर चोपड़ा ने धूल का फूल, वक्त, नया दौर, हमराज, निकाह, अफसाना, चांदनी चौक जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया और साथ ही उनका निर्देशन भी किया।

उन्होंने सिने हेराल्ड जर्नल के लिए फिल्म रिव्यू लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी। आज भी बीआर चोपड़ा को उनकी शानदार फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending