Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

रसखान की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी, लिखा- भक्ति जात-पात नहीं देखती

Published

on

Loading

मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में भगवान कृष्ण के भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे। इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले रसखान को कृष्ण भक्ति और देश की मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

रसखान का मूल नाम सैयद इब्राहिम खान था, लेकिन उनकी पहचान रसखान के तौर पर ही की जाती है। योगी आदित्यनाथ ने रसखान की समाधि पर पहुंचकर विजिटर बुक में अहम टिप्पणी दर्ज की। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, ‘भक्ति जाति-पाति नहीं देखती।’

समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि वे यहां साप्ताहिक तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आ सकें।

अकबर की बेगम की समाधि के सौंदर्यीकरण की तारीफ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान रसखान और ताज बीबी की समाधियों के सौंदर्यीकरण के लिए अफसरों की तारीफ की। ताज बीबी भी कृष्ण की भक्त थीं। वह मुगल बादशाह अकबर की मुस्लिम पत्नी थीं, लेकिन उनकी आस्था कृष्ण में बहुत गहरी थी।

रसखान युवावस्था में ही कृष्ण की भक्ति में रम गए थे और फिर पूरी जिंदगी ही वृंदावन में रहे। जीवन के आखिरी दौर में वह वैष्णव मत अपना चुके थे। दो दिनों के अपने मथुरा दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा की। इसके अलावा कृष्ण जन्मभूमि का भी दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे मथुरा में चल रहे विधवाश्रमों में रहने वाली महिलाओं के लिए काम करें। उन्हें कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इस बात पर ध्यान दें।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending