Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चिंतित UNO ने कहा- आसानी से परमाणु हथियार बना सकता है ईरान

Published

on

Loading

न्यूयार्क। यूनाइटेड नेशंस (UNO) की एटॉमिक एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने देश में मिले परमाणु सामग्री की जांच के लिए विश्वसनीय जवाब नहीं दिया है। साथ ही ईरान ने यूरेनियम का भंडार जमा कर लिया है जिससे वह आसानी से परमाणु बम बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनाइटेड नेशंस के देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित हैं।

अटका हुआ है परमाणु समझौता

2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने पर बातचीत रुकी हुई है। इस समझौते ने अधिकांश अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले ईरान के परमाणु कार्य पर कड़े लेकिन अस्थायी प्रतिबंध लगाए थे।

अमेरिका द्वारा 2018 में परमाणु समझौते को छोड़ने के बाद से ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ा दिया है जिसमें 60 फीसद तक समृद्ध यूरेनियम का उत्पादन शामिल है जो कि हथियार-ग्रेड सामग्री के करीब है।

परमाणु सामग्री की जांच पर रोक

अमेरिका द्वारा परमाणु समझौते को छोड़ने से हुआ ये कि ईरान में पाए जाने वाले परमाणु सामग्री की जांच पर भी एक स्तर तक रोक लग गई। इसे कई विशेषज्ञ कई साल पहले ईरान द्वारा किए गए परमाणु हथियार पर काम से संबंधित मानते हैं।

रिपोर्ट्स ने अगले महीने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सदस्य राज्यों के बोर्ड में लड़ाई छेड़ दी है। ईरान चाहता है कि एजेंसी की जांच अगले महीने बंद हो जाए।

ईरान के साथ समझौते की मांग कर रहा अमेरिका?

ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि परमाणु वार्ता में शामिल पश्चिमी राजनयिकों के मुताबिक जांच को समाप्त करने में विफलता परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को जटिल बना सकती है।

एजेंसी ने परमाणु सामग्री के बारे में सवालों के जवाब देने में ईरान की निरंतर विफलता की कड़ी आलोचना की है।

वाशिंगटन अभी भी परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए ईरान के साथ एक समझौते की मांग कर रहा है। ईरान का कहना रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम हमेशा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए रहा है।

परमाणु हथियार बनाने के लिए ईरान के पास पर्याप्त सामग्री

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि ईरान ने 43.3 किलोग्राम यूरेनियम जमा कर लिया है। पिछले तीन महीने में ईरान ने 10 किलोग्राम यूरेनियम जमा किया है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान का 43.3 किलो का भंडार अब उस कथित मात्रा से ऊपर है जो बताती है कि परमाणु हथियार के लिए कितनी परमाणु सामग्री की आवश्यकता हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान को 43 किलो से 66 किलो तक पहुंचने में कुछ हफ्तों का वक्त लगेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending