Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध: मारीपोल की स्टील फैक्ट्री से 1,730 यूक्रेनी सैनिकों का आत्मसमर्पण

Published

on

Loading

कीव। यूक्रेन के मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से अभी तक 1,730 यूक्रेनी सैनिकों और लड़ाकों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 771 ने बीते 24 घंटों में हथियार डाले हैं।

ये सब फिलहाल रूसी सेना की हिरासत में हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। रूस समर्थित अलगाववादियों के अनुसार फैक्ट्री में अभी और लड़ाके बाकी हैं लेकिन संघर्ष शांत हो चुका है। यूक्रेन फिलहाल मामले पर चुप है।

क्षेत्र में संघर्षविराम के बाद तीन दिनों में 1,730 यूक्रेनी सैनिकों- लड़ाकों ने समर्पण किया है। मारीपोल पर नियंत्रण किए रूस समर्थित अलगाववादी नेता डेनिस पुशिलिन ने कहा है कि करीब इतने ही लड़ाके फैक्ट्री के भीतर हो सकते हैं। वे फैक्ट्री के नीचे बने बंकरों और सुरंगों में छिपे हो सकते हैं।

बाकी बचे लोगों को भी समर्पण करना होगा और उसके बाद उन पर ईमानदारी से युद्ध अपराध का मुकदमा चलेगा। समर्पण करने वाले सभी लड़ाकों के साथ उचित व्यवहार किया जा रहा है।

रूस ने इन लड़ाकों को अदलाबदली में रिहा किए जाने की संभावना से इन्कार किया है जबकि यूक्रेन सरकार ने कहा है कि लड़ाकों के भविष्य के बारे में वार्ता चल रही है। इसे सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

पूर्वी यूक्रेन में स्थित डोनेस्क और लुहांस्क में रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच लड़ाई जारी है। सीविएरोडोनेस्क कस्बे पर कब्जे के लिए भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। रूसी गोलाबारी में वहां पर चार लोग मारे गए हैं और तीन घायल हुए हैं।

रूसी सेना वापस जाए तभी युद्धविराम

यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि वह रूस की ओर से आने वाले युद्धविराम प्रस्ताव को तब स्वीकार करेगा जब रूसी सेना पूरी तरह से यूक्रेन से वापस जाने के लिए तैयार होगी। यूक्रेन 24 फरवरी से पूर्व की स्थिति में ही युद्धविराम स्वीकार करेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending