Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें व वीडियोज भेज रही हैं यूक्रेनी महिलाएं, जानें कारण

Published

on

Loading

कीव।  पिछले कई महीनों से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध का निर्णय भले ही अभी तक नहीं निकल पाया है लेकिन जबसे यह शुरू हुआ है तभी से तमाम प्रकार की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी बीच सामने आई एक खबर के मुताबिक यूक्रेन की महिलाएं अपने ही देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें और वीडियोज भेज रही हैं। बताया गया कि ऐसा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के प्लान के तहत किया जा रहा है।

इस प्लान के तहत हो रहा है यह सब

दरअसल, रूस की ताकतवर सेना के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए यह सब किया जा रहा है। ‘द टाइम्स’ ने अपनी एक रिपोर्ट में स्रोतों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की महिलाएं रूसी सेना से लड़ रहे सैनिकों को प्रेरित करने के लिए अपनी सेक्सी तस्वीरें भेज रही हैं। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है जहां महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

कीव में एक समूह द्वारा चल रहा पूरा मामला

अपनी एक रिपोर्ट में डेलीस्टीर ने भी बताया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठकर एक समूह द्वारा यह सब किया जा रहा है। उस ग्रुप में देश के कोने कोने से महिलाओं की ऐसी तस्वीरें और वीडियोज आ रहे हैं। इसके बाद उसे उठाकर सैनिकों के मोबाइल या अन्य उपकरणों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह काफी समय से चल रहा है, जिसका खुलासा अब हुआ है।

एक महिला ने बताया क्यों और कैसे शुरू हुआ

रिपोर्ट में एक केस स्टडी भी की गई है। इसमें कीव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि युद्ध के बीच फंसे एक देश में ये चीजें सेक्सुअलिटी और प्रेम को वापस लाती हैं। महिला ने कहा कि यह तब शुरू हुआ जब एक फौजी साथी ने मजाक में कहा कि लड़कियां आखिर सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेज कर सपोर्ट क्यों नहीं करतीं। यह उनका उत्साह बढ़ाएगा। इसके बाद इस आइडिया पर काम शुरू हो गया।

मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही

इसको लेकर यूक्रेन के अंदर ही मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिलहाल अभी एक बड़ा तबका इसका समर्थन भी कर रहा है। इससे पहले हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद अपने एक फोटोशूट के लिए आलोचना के घेरे में आए थे और उनको आलोचना का शिकार होना पड़ा था। यह तब हुआ था जब फोटोशूट में राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending