Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी विधान परिषद के चुनाव की शुरू हुई मतगणना, जानिए पल-पल के अपडेट

Published

on

Loading

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनावों  पर सबकी नजरें टिकी हैं। इनके लिए 9 अप्रैल  को वोटिंग हुई थी। अब 12 अप्रैल यानि मंगलवार को नतीजे आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। वैसे तो 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन 9 सीटों पर एकतरफा बीजेपी की जीत तय है। ऐसे में मुकाबला केवल 27 सीटों पर ही रहा। इन सीटों पर कुल 95 प्रत्‍याशी हैं जिनके भाग्‍य का फैसला होना है। ज्‍यादातर सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच ही सीधी टक्‍कर है। कुछ जगह निर्दलीय प्रत्‍याशियों के चलते चुनाव त्रिकोणीय बन गया है। इन सीटों पर निर्दलीय उम्‍मीदवार बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते हैं। यहां पढ़‍िए पल-पल के अपडेट्स-

मुरादाबाद-बिजनौर विधान परिषद सीट पर भाजपा की जीत

मुरादाबाद-बिजनौर विधान परिषद सीट पर एमएलसी बीजेपी उम्मीदवार सतपाल सैनी ने जीत दर्ज की है।

वाराणसी में निर्दलीय की जीत

वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा क़ायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।

वंदना वर्मा सहारनपुर सीट पर एमएलसी बनी

मुजफ्फरनगर सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा विजय घोषित हुई है। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले। सपा प्रत्याशी आरिफ को 842, निर्दलीय सुशील को 11, प्रमोद आर्य को 18 और जाहिद को 6 वोट मिले हैं। 212 मत निरस्त हुए हैं। तीनों जनपद के में हुए चुनाव में कुल 4932 मत पड़े थे जिनमें से 4720 मत वैध पाए गए। चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी आरिफ को 3001 वोट से पराजित किया है।

एमएलसी चुनाव: कानपुर-फतेहपुर सीट पर खिला कमल

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भी कमल खिला है। यहां भाजपा के अविनाश सिंह को 4600 से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सपा के दिलीप सिंह कल्लू यादव को मात्र 250 वोट प्राप्त हुए हैं।

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा की जीत

गोरखपुर महराजगंज सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद विजयी घोषित हुए हैं।

बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट पर भाजपा के सुभाष को मिली जीत

बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले हैं। वहीं, सपा के संतोष यादव सन्नी को 887 मत प्राप्त हुए। सुभाष यदुवंश ने 4280 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपाइयों में खुशी की लहर है।

सीतापुर में सपा की करारी हार

सीतापुर में भी कमल खिला है। यहां समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हार मिली है। भाजपा के पवन सिंह ने जीत दर्ज की है। 3762 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

फैजाबाद सीट पर भाजपा के हरिओम जीते

फैज़ाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां भाजपा के हरिओम पांडेय ने 2724 वोट प्राप्त किए और सपा के हीरालाल को
1044 मत मिले हैं।

देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से कफील खान हारे

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।

भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी आगे

फर्रुखाबाद एमएलसी सीट पर वोटों की गिनती जारी है। एमएलसी चुनाव के दूसरा राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1428 वोट मिले हैं, जबकि सपा के प्रत्याशी को 238 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र को 07 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी 1190 से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी अरूण कांत यादव ने पार्टी का समर्थन न मिलने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि अरुण सपा विधायक रमाकान्त यादव के पुत्र हैं।

जौनपुर में भाजपा की जीत

जौनपुर में लगातार दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी बने हैं। उन्हें 3130 मत मिले हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वहीं, सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को कुल 772 मत मिले हैं।

मेरठ में भी भाजपा की जीत

मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज ने एमएलसी के चुनाव में जीत हासिल की है। धर्मेंद्र भारद्वाज को 3708 वोट मिले वहीं कैंसिल वोटों की संख्या 119 रही। जिले में कुल 4040 वोट पड़े थे। गठबंधन से सुनील रोहटा को 227 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा।

आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर बीजेपी के विजय शिवहरे की बड़ी जीत

भाजपा के विजय शिवहरे 3266 वोट से सपा के दिलीप सिंह को हराकर आगरा फिरोजबाद एलएलसी चुनाव जीत गए हैं। सपा के डॉ दिलीप सिंह को 205 वोट प्राप्त हुए हैं। प्रथम वरीयता के 1871 मत जीत के लिए विजयी प्रत्याशी को चाहिए थे। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक भाजपा को कुल 3471 मिले हैं। निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी को 12, प्रवीण कुमार को 30 और विमल कुमार को 22 वोट मिले हैं।

भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीते

रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह एमएलसी चुनाव में दो हजार से ज्यादा मतों से जीत गए हैं। प्रतिद्वंदी एवं सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव को करारी शिकस्त मिली है। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के विजयी होने की घोषणा होना बाकी है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending