आध्यात्म
अयोध्या में राम लला के जन्मोत्सव की धूम,लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी
आज देश भर में धूम धाम से राम नवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। चैत्र राम नवमी की तिथि पर आज 12 बजे दिन में अयोध्या के करीब 5 हजार मंदिरों में भए प्रकट कृपाला के उद्घोष के साथ प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक जन्म होगा। जिसे भव्य उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रशासन के साथ और मठमंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। अयोध्या में इस साल रामनवमी का पर्व पूरी भव्यता से मनाया जा रहा है। प्रभु राम के जन्मोत्सव का आनंद लेने के लिए 2019 की राम नवमी की तुलना में करीब दो गुना ज्यादा भीड़ पहुंच चुकी है।
एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल के मुताबिक अयोध्या में शनिवार अष्ठमी के पर्व से ही लाखों की भीड़ का पहुंचना जारी है। शनिवार सायं तक करीब 20 लाख श्रद्धालु मठ मंदिरों और अयोध्या की सड़कों पर जमा हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का आना रातभर जारी रहा। राम नवमी के दिन रविवार को करीब 30 लाख की भीड़ अयोध्या में राम जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची है। अयोध्या के मठ मंदिरों में सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए ठहरने पेयजल स्वास्थ्य और सुलभ दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है। सरयू स्नान पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार श्रीराम जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ कनक भवन और राम जन्मभूमि मंदिरों में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के 12 प्रमुख मठ मंदिरों में विजली की सजावट की गई है। 8 प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। अनवरत रामलीला का मंचन भी जारी है।
पहली बार राम लला मंदिर में भव्यता के साथ प्रभु राम का जन्मोत्सव मनानें के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के मुताबिक राम नवमी पर राम लला का विशेष श्रृंगार किया गया है। ठाकुरजी को पीले रंग का वस्त्र और सोने चांदी के आभूषणों को पहनाया गया है।
मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक टेलर भगवत प्रसाद ने राम लला मंदिर में विराजमान राम लला के साथ लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी और हनुमान जी के बाल रूप की पीले रंग की ड्रेस तैयार की है। इसे रामनवमी पर उन्हें पहनाया गया है। पुजारी के मुताबिक राम नवमी को रामलला के जन्मोत्सव पर पंजीरी पंचामृत, फल, मेवा पेड़ा आदि का भोग लगेगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल2 days ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल2 days ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल2 days ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
-
बिजनेस1 day ago
जियो के नए ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’ में आपको मिलेंगे 15 OTT ऐप, साथ में अनलिमिटेड डेटा का तोहफा