Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कासगंज में रहस्यमयी आग से मचा हड़कंप, 6 दिनों में 300 बार लगी आग

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक रहस्यमयी और चौका देने वाली घटना सामने आई है। कासगंज जनपद स्थित रायपुर में अज्ञात कारणों से एक घर में बार-बार आग लग रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रायपुर निवासी रूप किशोर सोलंकी के घर में पिछले 6 दिनों में करीब 300 बार आग लग चुकी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। कभी कपड़ों में, कभी अनाज की बोरियों में अचानक आग लग जाती है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सभी घरों के बाहर बाल्टी और टब लेकर बैठे रहते हैं और निगरानी रखते हैं।

इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलने के बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे। उनकी आखों के सामने ही अचानक आग लग गई। साथ ही जो पत्रकार इस घटना को कवर करने पहुंचे थे, उनके सामने भी लौ जल उठी। इससे सभी अचंभित रह गए। कुछ लोगों का कहना है कि कोई भूत घर में आग लगा देता है, कुछ का कहना है ये कोई चमत्कार है, तो वहीं कइयों का मानना है कि ये कोई दैविक शक्ति है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसका हल निकलने की मांग की है।

मकान मालिक खूब सिंह ने बताया कि घर में अपने आप आग लग रही है। आग कभी भी कही भी जल उठती है। गांव के तीन घरों में ये समस्या आ रही है। इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई है। खूब सिंह का कहना है,’100 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस ने कहा कि आप विधायक के पास जाएं और वहां से योगी का नंबर लीजिए। योगी आपके पास ऐसा भक्त भेजेंगे जो आपकी समस्या का निदान कर सकेगा। हमारे पास कोई हल नहीं है।’

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending