Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

योगी के बुलडोजर से डरकर पिछले 10 दिन में सैकड़ों अपराधियों ने किया सरेंडर

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में योगी के बुलडोजर से डरकर पिछले 10 दिनों में सैकड़ों अपराधी सरेंडर कर चुके हैं। यूपी में अपराधियों और माफियाओं में योगी के बुलडोजर का इस कदर खौफ है कि वो खुद गले में तख्ती टांग थाने में सरेंडर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि साहब मेरा एनकाउंटर मत करना। पिछली सरकारों में जो अपराधी खुलेआम कानून के इकबाल को चुनौती देते थे अब वो भीगी बिल्ली बनकर अपनी जान बख्श देने की गुहार लगा रहे हैं। योगी के दूसरे कार्यकाल में तो बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है।

पिछले 10 दिन में कितनी बार गरजा ‘बुलडोजर’

तारीख- 15 मार्च 2022, गोंडा

25 हजार के इनामिया बदमाश ने किया सरेंडर

तारीख- 16 मार्च 2022, शाहजहांपुर

कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने की अपराध से तौबा

तारीख-15 मार्च, 2022, सहारनपुर

एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध ने करने की खाई कसम

तारीख- 16 मार्च, 2022, सहारनपुर

8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने किया सरेंडर

तारीख- 15 मार्च, 2022

मेरठ में 2.5 लाख के इनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

तारीख- 30 मार्च, 2022

हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई

तारीख – 30 मार्च, 2022

बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई

तारीख- 29 मार्च, 2022

बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त

तारीख -29 मार्च, 2022

अलीगढ़ के महेशपुर व बरहेती में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त

31 मार्च, 2022

बदायूं में पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त

3 अप्रैल, 2022

कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

3 अप्रैल, 2022

खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क

3 अप्रैल, 2022

गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर

3 अप्रैल, 2022

लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

4 अप्रैल, 2022

बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क

4 अप्रैल, 2022

जौनपुर में एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

4 अप्रैल, 2022

हाथरस में शराब माफिया की 17 लाख की संपत्ति कुर्क

5 अप्रैल, 2022

चंदौली में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

 

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending