Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत, पाकिस्तान के नेता नजरिया बदलें : अरशद

Published

on

मुंबई,अभिनेता-अरशद-वारसी,वेलकम-टू-कराची,इंदौर,भारत-पाकिस्तान,नजरिया,लॉरेन-गॉटलिएब

Loading

मुंबई | अभिनेता अरशद वारसी आगे राजनीतिक व्यंग्य वाली फिल्म ‘वेलकम टू कराची’ में नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन व इंदौर में हुई है। अरशद का मानना है कि जब तक भारत-पाकिस्तान के नेता कोशिश नहीं करेंगे, तब तक दोनों मुल्कों के लोगों के चाहने से कुछ नहीं होने वाला। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत और पाकिस्तान को साथ मिलकर फिल्म की शूटिंग करने का समय है? जवाब में अरशद ने कहा, “पाकिस्तान एवं भारत को मिलकर शूटिंग करनी चाहिए। ऐसा होना चाहिए। हमें वहां शूटिंग करने में निपुण होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “ये सब इच्छाएं हैं और लोग इन्हें चाहते हैं। देश को चलाने वाले जब तक अपना नजरिया नहीं बदलेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलने वाला। हम क्या चाहते हैं, हमारी क्या इच्छाएं हैं, इससे कोई मतलब नहीं है।” आशीष आर. मोहन निर्देशित ‘वेलकम टू कराची’ में अभिनेता जैकी भगनानी व अभिनेत्री-डांसर लॉरेन गॉटलिएब भी हैं। फिल्म 21 मई को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending