Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूँ’-इतना कह कर मॉडल ने लगा दी छठी मंज़िल से छलांग

Published

on

Loading

राजस्थान के जोधपुर में एक मॉडल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मॉडल ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगा दी है।मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गुनगुन उपाध्याय

डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।

गुनगुन उपाध्याय

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending