Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में भी नज़र आया तेंदुआ, स्तानीय लोगों में डर का माहौल

Published

on

Loading

जम्मू में भी तेंदुए की दहशत देखने को मिल रही है। पल्लन पंचायत के वार्ड दो मे तेंदुए की दस्तक से लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ वार्ड दो में दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है। अब तक कई आवारा कुत्तों को भी शिकार बना चुका है।

स्थानीय निवासी शिवदत्त शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रेम सिंह, अमरीक सिंह, श्यामलाल और अन्य ने बताया कि वार्ड 2 में तेंदुआ पिछले कई दिनों से अपने दो शावकों के के साथ मोहल्ले के आसपास दिखाई दे रहा है। लोगों ने बताया कि लोहड़ी की रात को कई लोगों ने तेंदुए को मोहल्ले से गुजरते हुए देखा। इससे लोगों में डर का माहौल है।

लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि शायद वन्यजीव विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है, जिसके बाद कोई कदम उठाएगा। लोगों ने बताया कि वार्ड के पास जंगल में तेंदुए को गुर्राते सुना जा सकता है। लोगों ने वाणिज्य विभाग से मांग की है कि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending