Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के हर अस्‍पताल होंगे डिजिटल, हेल्‍थकेयर सर्विस देने वाले संस्थानों तक आसान होगी मरीजों की पहुंच

Published

on

Loading

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक सभी को डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत ई-हॉस्पिटल में तब्दील करने जा रही है। प्रदेश के अस्पतालों के डिजिटाइजेशन से जहां मरीजों के इलाज-जांच की पूरी डिटेल ऑनलाइन उपलब्ध होगी, वहीं हेल्थकेयर सर्विस देने वाले संस्थानों तक मरीज की पहुंच भी आसान होगी।

यह कवायद पूरी करने के लिए यूपी सरकार ने हेल्थ सिस्टम का डिजिटाइजेशन शुरू कर दिया है। सबसे पहले सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों को केंद्र सरकार के एप ‘मेरा अस्पताल’ पर कनेक्ट किया जा रहा है। इस एप पर मरीज अपने नजदीकी अस्पताल को सर्च कर सकेगा।

31 अस्‍पताल ई-हॉस्पिटल सुविधा से लैस

डीजी हेल्थ डॉक्टर वेदव्रत सिंह ने बताया कि अभी 31 अस्पताल ई-हॉस्पिटल सुविधा से लैस हैं। जल्द ही सभी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को भी ई-हॉस्पिटल बनाया जाएगा। मरीज की पूरा डिटेल्स जैसे मरीज को कौन सी बीमारी है और उसका कहां और क्या इलाज हुआ, यह सब ऑनलाइन मौजूद रहेगा। यूपी में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 175 के करीब जिला व संयुक्त अस्पताल हैं। इसके अलावा 3604 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हैं। प्रदेश में 856 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending