Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटेल से जिन्ना की तुलना करके भारत को अपमानित किया गयाः सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि 2022 में भाजपा की जीत की उतनी ही मजबूती के साथ दिखाई दे रही है, जितनी बड़ी जीत 2019 में 2017 में 2014 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलाई थी। 2022 का चुनाव देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है, साथ ही कौतुहल और आश्चर्य का विषय भी। कौतुहल और आश्चर्य इस बात का विषय लेकर है कि विरोध उस हद तक जा चुका है कि भारत विरोधी तत्वों का ध्रुवीकरण हो रहा है। पूरी लड़ाई में राष्ट्र सापेक्ष और राष्ट्र निरपेक्ष की सिमटती हुई दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर की धरती काशी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जनपद है। यहां स्वर्गीय उमानाथ सिंह जी ने राष्ट्रवाद के लिए समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी के खिलाफ ही अपनी शहादत दी थी।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम के साथ जुड़ा हुआ था। दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने पटेल से राष्ट्रद्रोही जिन्ना की तुलना करके भारत को अपमानित करने का कार्य किया था। यह वही तत्व हैं जो 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाते थे, युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे और दंगा करवाते थे। आज वह फिर अपनी जोड़ी खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक वह आस्था में खलल नहीं डाल पाए। इन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी के उस संकल्प के साथ जुड़े जिस संकल्प के साथ मोदी जी ने कहा था बूथ जीता तो चुनाव जीता।

उन्होंने कहा कि आपने कोरोना कालखंड देखा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को बताने को कहा कि कोरोना काल में जब केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की सेवा कर रही थी, तब कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग कहां थे। ये लोग होम आइसोलेशन में थे। चुनाव में भी इन लोगों को होम आइसोलेशन में डालने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार ने फ्री में राशन देने की व्यवस्था की। इस व्यवस्था को अब दीपावली से लेकर अगली होली तक इसको बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण है। प्रदेश के अंदर माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चल रहा है।

प्रादेशिक

गाजियाबाद में बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग बेहद भीषण थी और कुछ पलों में ही आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा था इसी दौरान कार में ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उसने पहले से कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली में दिन में 2 बजे चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर कार में आग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली का एक फायर टेंडर यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें काफी तेज हैं और आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी है। फायर यूनिट ने शीघ्रता से होजलाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया। जानकारी के मुताबिक यह महिंद्रा कंपनी की केयूवी कार थी। गाड़ी डीजल की थी। गाड़ी के मालिक का नाम परवेज आलम है। वो गाड़ी से डासना की तरफ जा रहे थे।

Continue Reading

Trending