Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भूमिहीन किसानों के जीवन में योगी सरकार ने लौटाई खुशहाली

Published

on

Loading

लखनऊ। योगी सरकार ने भूमिहीन किसानों के चेहरों पर खुशहाली लौटाने का काम किया है। उनको सम्‍मान देने के साथ उनकी आर्थिक स्थित‍ि में सुधार के बड़े प्रयास किये हैं । प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 254.04 करोड़ किसानों के खातों में 37,388 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वरदान साबित हुई है। योजना के तहत 2 करोड़ 5 लाख किसानों का बीमा क‍िया गया है। फसल बीमा योजना में 25 लाख 60 हजार किसानों को लाभ मिला और किसानों के खातों में 2,208 करोड़ भेजा गया। एम. एस. पी. में लगभग दोगुना बढ़ोत्‍तरी की गई है ।

किसानों से 433.86 लाख मी.टन खाद्यान्न खरीद कर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई । बीते 4 सालों में 2387.64 लाख मीट्रिक टन से अधिक कृषि उत्पादन हुआ। साथ ही सरकार ने 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया। मंडी शुल्क 01 प्रतिशत घटाया। इसके साथ 36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ क‍िया। 03 लाख 92 हजार करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया है।

बीजेपी के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017’ में जनता से वादा

– भूमिहीन कृषि मजदूरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य सामाजिक
सुरक्षा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे
– भूमिहीन कृषि मजदूरों को दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना से 22 लाख तक का बीमा सरकार निःशुल्क देंगे
– भूमिहीन कृषि मजदूरों को गौधन योजना से गाय और अन्य दुधारू पशु उपलब्ध कराये जाएंगे
– सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के धान की खरीदारी की व्यवस्था करेगी
– किसानों को फसल का सही मूल्य दिलवाने के लिए सभी अनाज एवं सब्जी मंडियों को ई-मंडियों में बदला जाएगा
– आलू, प्याज और लहसुन को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाया जाएगा
योगी सरकार ने साढ़े 04 साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे को दी मजबूती
– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 254.04 करोड़ किसानों के खाते में कुल 37,388 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये
– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2 करोड़ 5 लाख किसान बीमित। अब तक 25 लाख 60 हजार किसानों के खाते में 2,208 करोड़ रुपेय क्षतिपूर्ति हस्तांरित
– एम. एस. पी. में लगभग दो गुना तक वृद्धि की, किसानों से 433.86 लाख मी.टन खाद्यान्न खरीद कर 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया
– वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मी. टन धान की खरीद की गई जो लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा रही
– विगत 4 वर्षों में 2387.64 लाख मीट्रिक टन कृषि उत्पादन किया,
– 45 कृषि उत्पाद मंडी शुल्क से मुक्त किया, मंडी शुल्क 1 प्रतिशत घटाया गया

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending