Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की योजना तैयार करने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा आयोजित करेगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Published

on

Loading

लखनऊ। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की योजना तैयार करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा कि 23 अक्टूबर को पदाधिकारियों की बैठक होगी और अगले दिन (24 अक्टूबर) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में होगी।

पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होंगे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा 24 अक्टूबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में चुनाव वाले राज्यों में अल्पसंख्यकों तक पहुंचने की योजना पर चर्चा की जाएगी और विशेष अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के एक नेता ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की संख्या 20 प्रतिशत से कुछ ही कम है और अन्य अल्पसंख्यक लगभग एक प्रतिशत हैं।

राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मुस्लिम निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि लोगों को यह समझाने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी कि नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले सात वर्षो में अल्पसंख्यकों को कैसे फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

भाजपा नेतृत्व ने अपने सभी मोर्चो को अक्टूबर तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकें समाप्त करने को कहा है। अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में हुई और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने 23-24 सितंबर के बीच रांची में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने 26-27 सितंबर को देहरादून में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया। पार्टी यूथ विंग ने हाल ही में 5 अक्टूबर को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending