Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले-आधुनिक महिलाएं शादी हो जाने पर भी बच्चे को जन्म नहीं देना चाहतीं

Published

on

Loading

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर रविवार को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। जिसके बाद कांग्रेस विधायक ने कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री को करारा जवाब दिया है।

वे सरोगेसी चाहती हैं

बीजेपी नेता के सुधाकर ने कहा है कि ‘आज, मैं यह कहने के लिए माफी चाहूंगा कि भारत में काफी संख्या में आधुनिक महिलाएं सिंगल रहना चाहती हैं। यहां तक कि शादी हो जाने पर भी वे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहतीं। वे सरोगेसी चाहती हैं। इस तरह हमारी सोच में एक बड़ा बदलाव आ गया है।’ मंत्री ने इसके लिए भारतीय समाज पर ‘पश्चिमी देशों के प्रभाव’ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लोग नहीं चाह रहे हैं कि उनके माता-पिता उनके साथ रहें।

उन्होंने कहा कि ‘दुर्भाग्य से, आज हम पाश्चात्य देशों के रास्ते पर बढ़ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे माता-पिता हमारे साथ रहें, अपने साथ दादा-दादी को रखना भूल गये हैं।’ भारत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सुधाकर ने कहा कि हर सातवें भारतीय को किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या है, जो हल्की, मीडियम या गंभीर हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री के वीडियो पर रिप्लाई

कांग्रेस विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री के एक वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ अच्छा सच में! इस आदमी को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर डॉक्टर से काउंसलिंग कराने की जरूरत है। लड़कियों को अपनी पसंद से जीने दें, कोई अन्य व्यक्ति लड़कियों के बारे में कुछ भी तय नहीं कर सकता है। उन्हें खुद ही ऐसा करने दें।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending