Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गीतकार समीर अंजान और फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा ने की सीएम योगी से मुलाकात

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बॉलीवुड के जाने माने गीतकार समीर अंजान और फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान समीर अंजान और फ़िल्म निर्माता नितिन मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में बनने जा रही विशाल फिल्म सिटी के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश मैं तमाम फिल्मों की शूटिंग होगी। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गीतकार समीर अंजान का जन्म वाराणसी के पास ओदार गाँव हुआ था।

समीर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इनके ज्यादातर गीत हिट हुए और इनके द्वारा लिखे गए गीत आज भी लोगोंं की जुबानोंं पर हैं। उनके पिता अनजान भी गीतकार रहे थे। उनके पास सबसे अधिक गीत लिखने का गिनीज़ विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने लगभग 650 फिल्मों में 4000 से अधिक गाने लिखे हैं। उन्हें यश भारती पुरस्कार भी मिला है।

इस मौके पर जाने-माने फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा ने कहा कि फिल्म निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश एक आइडियल प्रदेश है और नोएडा देश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है. यहां के प्रति व्यक्ति की आय दिल्ली से भी ज्यादा है. सांस्कृतिक दृष्टि से यूपी बेहद समृद्ध गंगा, यमुना, अयोध्या, काशी, मथुरा यहीं हैं. शूटिंग के सभी महत्वपूर्ण लोकेशन यहां से नजदीक हैं. दिल्ली, मसूरी, नैनीताल, जयपुर, आगरा यह सब कुछ घंटे की दूरी पर स्थित हैं।

यहां फिल्म सिटी के निर्माण से न केवल फिल्म कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि भविष्य में उत्तर प्रदेश के विकास में भी फिल्म सिटी एक अहम योगदान देगी।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending