Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर से बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सीएम पद छोड़ने के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि अब किसे राज्य की कमान सौंपी जाती है। बता दें कि आज ही कर्नाटक में बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं।

सोमवार को अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं लंच के बाद राज्यपाल से मिलूंगा।

इससे पहले कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संशय बरकरार रहने के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि वो इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, कल तक पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो अगले 10 से 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending