Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट और टीकाकरण करने वाला राज्यः अमित मोहन प्रसाद

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है।

यूपी में अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, गांवों में निगरानी समितियों के माइक्रो मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट से कोरोना नियंत्रित हुआ। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टें में कोविड के 43 नए केस मिले, जबकि 66 लोग कोविड संक्रमण मुक्त हुए हैं।

प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की अग्रेसिव रणनीति से प्रदेश में कोरोना काबू में है। प्रदेश में महज 868 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 98.6 है तथा अब तक संक्रमण दर 2.67 फीसदी है।

उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट और टीकाकरण करने वाला प्रदेश है। देश में सबसे अधिक छह करोड़ 40 लाख से अधिक नमूनों की जांच करने वाला इकलौता राज्य, उत्तर प्रदेश है।

उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक 04 करोड़ 43 लाख से अधिक कोविड डोज लगाने वाला पहला राज्य है। 76 प्रतिशत से अधिक हेल्थ केयर वर्कर और 61 प्रतिशत से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को टीके के दोनों डोज लगी है। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 50 हजार से अधिक नमूनों की जांच हुई।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending