Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने व्यापारियों के हित के लिये अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कल दिनांक 16 जुलाई, 2021 को जवाहर भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल (8वें तल) में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है विकासपरक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने व्यापारियों के हित के लिये अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्यापारियों को शत प्रतिशत लाभ मिले।

विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। व्यपारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग द्वारा त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हर माह बैठक करने के निर्देश दिए।

बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एनआईसी, आवास बंधु, औद्योगिक विकास विभाग, मंडी परिषद, बाट माप विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दुग्ध विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending