Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार हो रहा कम, बीते 24 घंटे में मिले 3,207 नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब कम होता जा रहा है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 1.32 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 3,207 लोगों की जान चली गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते दिन 2 लाख 31 हजार 456 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। बता दें कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 दिन से भारत में लगातार नए मरीजों से ज्यादा रिकवरी हुई है।

1 जून तक देशभर में 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 35 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है। देश में कोरोना संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट के मुताबले मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट अधिक होने की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या में लगाताक कमी आ रही है। देश में फिलहाल कोरोना के 18 लाख से भी कम एक्टिव केस हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending