Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में थमने लगी कोरोना की दूसरी लहर, बीते 24 घंटे में आए 2,402

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,58,407 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,43,927 टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किया गया है।

प्रदेश में अब तक कुल 4,84,26,572 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2,402 नये मामले आये हैं। अब तक 16,13,841 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 52,244 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,88,205 क्षेत्रों में 6,37,872 टीम दिवस के माध्यम से 3,55,39,437 घरों के 17,09,43,450 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि 01 जून, 2021 से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 1,39,48,710 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 34,06,590 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 1,73,55,300 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपद में संक्रमण के बारे में और उसकों समझने के लिए बहुत जल्द सीरो सर्विलांस शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो देश, राज्य एवं संस्थाएं तम्बाकू के प्रयोग को रोकने के लिए अच्छा कार्य करती हैं उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष ‘‘नो टूबैको डे’’ पुरस्कार उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के ‘स्टेट टूबैको कन्ट्रोल सेल’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिया गया है।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending