Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामले, लेकिन मौतों की संख्या ने बढ़ाई टेंशन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के ठीक होने से एक्टिव केसों की संख्या लगातार घटती जा रही है।

ताजा आकंड़ो के मुताबिक देश में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 208,886 नए केस सामने आए हैं, वहीं इसी दौरान करीब 4172 लोगों ने जान गंवाई है। मंगलवार को यही आंकड़ा 3,498 था।

वहीं, नए केस भी दो लाख से नीचे 195,815 सामने आए थे। इस तरह से देखा जाए तो बीते दिनों की तुलना में कोरोना के मामलों में फिर बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कोरोना से सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र और कर्नाटक में देखने को मिल रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 2,71,56,382 पार कर गए हैं, जिनमें एक्टिव केसों की संख्या 24,90,876 है। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

अब तक देश में 2,43,43,299 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से एक दिन में बुधवार को 295085 लोगों ने कोरोना को हराया। लेकिन देश में मौतों का आंकड़ा 3 लाख पार कर गया है। देश में कोरोना से कुल अब तक 311421 लोग जान गंवा चुके हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending