Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केजरीवाल सरकार का फैसला-दिल्ली में एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इन सब से बावजूद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है।

रविवार को केजरीवाल सरकार की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन को 7 दिनों के लिए बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। नए आदेश का ऐलान होने के बाद अब दिल्ली में 31 मई तक पाबंदियां लागू रहेंगी।

बता दें कि 18 अप्रैल से दिल्ली में शुरू हुआ लॉकडाउन 24 मई को खत्म होने वाला था, लेकिन उससे पहले सीएम ने इसे एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक महीने में दिल्ली के अनुशासन की वजह से कोरोना की लहर कमजोर होती नजर आ रही है। अप्रैल में 36% संक्रमण दर पहुंच गयी थी, आज कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को पिछले 24 घंटे में 1600 केस सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending