Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्षमण का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्षमण का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से  बीमार थे। राजश्री प्रोडक्शन ने दिलाई थी पहचान राम लक्ष्मण का असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था। उन्होंने करीब 200 से भी ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

जिनमें हिंदी भोजपुरी और मराठी फिल्में शामिल रहीं। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। उससे पहले विजय पाटिल को इंडस्ट्री में लेकर आए थे दादा कोंडके, जिनकी मराठी फिल्मों से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी। फिर दादा कोंडंके की कई हिंदी फिल्मों में भी विजय पाटिल ने संगीत दिया।

उनके निधन पर लता मंगेश्कर ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

Continue Reading

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending