Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकार्ड, 24 घंटों में आये 4 लाख 12 हजार से ज्यादा मामले

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना की रफ़्तार पर लगाम लगाने के लिए देश में भले ही विभिन्न राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन लगा दिया हो लेकिन कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। । पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 12 हजार 262 नए केस सामने आए हैं जबकि 3,980 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 12 हजार 262 नए केस सामने जबकि 3,980 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 23,01,68 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 35,66,398 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 3,29,113 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

3980 नई मौतों में महाराष्ट्र के 902, पंजाब के 180, छत्तीसगढ के 235, केरल के 58, कर्नाटक के 346, तमिलनाडु के 167, दिल्‍ली के 311, हरियाणा के 181, मध्‍य प्रदेश के 71, यूपी के 353, पश्चिम बंगाल के 103 और आंध्र प्रदेश के 85 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 230168 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 72662, पंजाब से 9825, छत्तीसगढ़ से 9738, केरल से 5565, कर्नाटक से 16884, तमिलनाडु से 14779, दिल्ली से 18063, हरियाणा से 4960, मध्‍य प्रदेश से 6074, उत्तर प्रदेश से 14151, पश्चिम बंगाल से 11847 और आंध्र प्रदेश से 8374 मौतें हुई हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending