Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एनएसजी के वरिष्ठ कमांडर का कोरोना से निधन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण भयावह रूप ले चुका है। देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 12 हजार 262 नए केस सामने आए हैं जबकि 3,980 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एनएसजी के एक वरिष्ठ कमांडर की भी कोरोना से मौत हो गई है।

ग्रुप कमांडर (समन्वय) 53 वर्षीय बीके झा को कोरोना संक्रमित होने के बाद ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारियों के अनुसार पिछली रात उनकी स्थिति बहुत तेजी से बिगड़ी और वो इससे संभल नहीं सके। बाद में उनकी मौत हो गई।

झा बीएसएफ कैडर के 1993 बैच के अधिकारी थे। वह बिहार के रहने वाले थे। 2018 में प्रतिनियुक्ति पर वह एनएसजी में शामिल हुए थे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending