Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव, जेल में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

लखनऊ। रामपुर से सांसद और सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद जेल में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया।

आजम खान के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सीतापुर कारागार में सांसद समेत कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

12 बंदियों को अलग अहाते में रखा गया है। जबकि सांसद आजम खां पहले से ही अलग अहाते में थे। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन की तरफ से उनकी बेहतर चिकित्सा के लिए सारे इंतजाम कर दिए गए हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending