Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कानपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत समीक्षा बैठक में उनकी समस्याओं तथा सुझावों को साझा किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को कोविड मरीजों के लिए टेलीकन्सल्टेशन, जगह-जगह पर क्वॉरन्टीन सेंटर व अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ,सांसदों विधायकों ,अधिकारियों आदि से वार्ता करते हुए कानपुर की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की तथा कोरोना महामारी के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कानपुर में की गई व्यवस्थाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी हासिल की तथा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेडों की उपलब्धता बढ़ाई जाए। जांच का दायरा बढ़ाया जाए। बड़े पैमाने पर सफाई और  सेनेटाइजेशन कार्य कराया जाए। अस्पतालों में लगाए गए मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारियों को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा वह अपना मोबाइल नंबर हमेशा खुला रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि विधायकों ,सांसदों, प्रमुख जनप्रतिनिधियो तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और उस ग्रुप में जहां से कोई शिकायत आती है, उसका संबंधित अधिकारी तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दवाओं व अन्य आवश्यक वस्तुओं आदि की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए, इस पर पैनी नजर रखी जाए। घाटमपुर में 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं उन्हें भी उन्हें भी कोविड अस्पताल  बनाए जाने के निर्देश दिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 01 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को होने वाले टीकाकरण के लिए  नोडल अधिकारी नामित करते हुए उसकी मानिटरिंग कराई जाए और देखा जाए कि अनावश्यक रूप से कहीं पर ज्यादा भीड़ न लगने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन के नियमों को शासन के निर्देशानुसार पालन सुनिश्चित किया जाए। वैश्विक महामारी के दौरान सभी के सक्रिय और सजग रहने की प्रबल आवश्यकता है। हम सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड प्रबंधन एवं नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। वायरस संचरण को रोकने के लिए आवश्यक रणनीतियों में न केवल वायरस के प्रसार को प्रतिबंधित करना शामिल है बल्कि मानवीय संपर्क को भी प्रतिबंधित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि बड़े कंटेनमेंट जोन का निर्माण कहां और कब किया जाना है, यह निर्णय साक्ष्य और परिस्थितियों के बेहतर विश्लेषण पर आधारित होना चाहिए। प्रसार को रोकने के लिए कंटेनमेंट क्षेत्र में फोकस किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक/राजनैतिक/खेल/मनोरंजन /अकादमिक/सांस्कृतिक/उत्सव से संबंधित तथा अन्य भीड़ तथा सभाओं को प्रतिबंधित किया जाए। इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में  बेड का ब्यौरा एवं उनकी रिक्ति ऑनलाइन उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शापिंग कांप्लेक्स /सिनेमा हॉल/रेस्टोरेंट एवं बार/खेल कांप्लेक्स/जिम/स्विमिंग पूल आदि स्थानों को बंद किया जाए।

केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए कि उच्च जोखिम के मामलों में विशिष्ट निगरानी रखी जाए। ऑक्सीजन एवं अन्य संबंधित वस्तुएं, दवाएं आदि की उपलब्धता  में एक समन्वय स्थापित किया जाए। परीक्षण तंत्र पर व्यापक महत्व दिया जाए। एक सकारात्मक वातावरण बनाया जाए। भ्रामक सूचनाएं या डर को नजर अंदाज करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वर्चुवल मीटिग के दौरान कानपुर नगर के सांसद, विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर श्री राजशेखर, जिलाधिकारी पुलिस कमिश्नर, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending