Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आशुतोष टंडन ने नगर पालिकाओं के अध्यक्ष संग की तीसरी वर्चुअल बैठक, दिए ये निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को तीसरी वर्चुअल बैठक नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं आधिशासी अधिकारियों(ईओ) संग आयोजित की। बैठक में 7 मण्डल में जिसमें लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज सहारनपुर, वाराणसी की 79 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं आधिशासी अधिकारियों(ईओ) जुड़े। मंत्री द्वारा इससे पूर्व 124 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं आधिशासी अधिकारियों(ईओ) के साथ कोविड-19 के दृष्टिगत बैठक की जा चुकी है। मंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश भर में सक्रिय मोहल्ला निगरानी समितियां मोहल्ले में आने वाले प्रवासियों की ट्रेसिंग करेंगी। जिससे कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के समस्त स्थानीय निकायों (नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों) में कुल 12016 निगरानी समितियां गठित की गई, जिनके द्वारा प्रवासियों की ट्रेसिंग, कोरोना संक्रमितों को सुविधा देने जैसे तमाम कार्य किये जा रहे हैं।

नगर विकास मंत्री ने निर्देशित किया कि स्वच्छता कर्मी या फ्रंटलाइन वर्कर्स के कोरोना संक्रमित होने पर उसका व उसके परिवार विशेष तौर पर ध्यान देते हुए उसका उपचार करवाया जाये। साथ ही उन्हें सुरक्षा किट ग्लब्ज, पीपीई किट, सैनिटाइजर आदि दिया जाए। उनका वैक्सीनेशन किया जाए। इसके अलावा कोविड 19 के प्रति जागरुकता के लिए पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम का प्रयोग किया जाये। मंत्री जी ने निर्देशित किया कि मोहल्ला निगरानी समिति को कोविड 19 के प्रति जागरुकता के लिए सारी सामाग्री दी जाये। साथ ही निगरानी समितियों को वार्ड में होने वाली मीटिंग में जाने के निर्देश दिए गए।

आशुतोष टंडन जी ने कहा कि वार्डों में नगर पालिका परिषदों के द्वार जो सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है। उसे एक अभियान के तौर पर किया जाये और प्रतिदिन दिन में तीन बार किया जाये। साथ ही सभी वार्डों का रोस्टर बनाकर सैनिटाइजेशन किया जाये। बड़े बजारों व प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया जाये। इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू में क्षेत्रों में व्यापक सैनिटाइजेशन व स्वच्छता अभियान चलाया जाये। वहीं कंटेनमेंट जोन से निकलने वाले वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण किया जाये।

आशुतोष टंडन जी ने ग्रीष्म ऋतु से पहले शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु से पहले नालों की सिल्ट साफ की जाये। वार्डों में घर घर कूड़ा उठाने का अभियान चलाया जाए। इसके साथ साथ सैनिटाइजेशन किया जाए। सैनिटाइजेशन में सोडियम हाइपोक्लोराइड की मात्रा मानक के अनुरूप रखी जाये।

वर्चुअल मीटिंग में मंत्री जी ने चेयरमैन से वार्ता की जिसमें उन्हें बताया कि वार्डों में  नाले की साफ सफाई हो रही है। सकरी गलियों में छोटी गाड़ियों से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वार्डों को दो भागों में बांटकर सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है। नलकूपों से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सफाई के दृष्टिगत मोबाइल टायलेट लगाया गया है। इसके अलावा वाटर एटीएम के माध्यम से राहगीरों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर भी निगरानी समिति लगाई जा रही जहां से प्रवासियों की ट्रेसिंग की जा रही है। सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

वर्चुअल बैठक में सचिव नगर विकास विभाग श्री अनिल कुमार, नगरीय निकाय निदेशालय की निदेशक श्रीमती शकुन्तला गौतम, विशेष सचिव नगर विकास विभाग श्री इंद्रमणि त्रिपाठी समेत 7 मण्डल की 79 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं आधिशासी अधिकारियों (ईओ) जुड़े रहे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending