Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुंबई से आई राहत भरी खबर, लगातार दूसरे दिन आए कम केस

Published

on

Loading

मुंबई। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस बीच देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई से एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक समय तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस  की रफ्तार अब यहां थोड़ी कम पड़ने लगी है।

शनिवार के बाद अब रविवार को भी मुंबई में कम केस सामने आए है। लंबे समय के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दो दिन में मुंबई में इतने कम केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5542 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 64 और लोगों की मौत हुई है।

पांच हजार से अधिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 75740 पर आ गई है। राहत की बाद है कि रविवार को मुंबई में 8478 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

ऐसे में नए केस की तुलना में ठीक होने की वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। मुंबई में अभी तक कुल 5,37,711 लोग कोरोना को मात देते हुए ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से से अब तक शहर में 12783 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending