Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

साउथ एक्टर विवेक का हार्ट अटैक से निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विवेक का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 साल के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 16 अप्रैल को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के मुताबिक ECMO ट्रीटमेंट से उनका इलाज चल रहा था। ICU में डॉक्टर्स उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन आज सुबह 4.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी हृदय की एक नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ECMO) पर रखा गया था, जिससे एक कृत्रिम फेफड़े से ब्लड का संचार किया जा सके।

लेकिन ये उपचार भी काम नहीं आया। बता दें कि 15 अप्रैल को विवेक ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। विवेक अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए गए थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट कला विधि से बनाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

Published

on

Loading

लखनऊ। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाईयर स्टडीज महाविद्यालय लखनऊ के ललित कला विभाग के छात्रों ने 30 फीट के आकार में स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट की कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट बनाया।

यह दृश्य कला की नई विधा में धागे से बना पोर्ट्रेट अपने आप में खास है। इसे बनाने में कुल 30 घंटे का समय लगा। जिसमें धागे का वजन लगभग 15 किलो तथा उस धागे की कुल लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है। छात्रों ने बताया कि चित्र के आकार में इस प्रकार की कला में यह अब तक का सबसे बड़ा आर्टवर्क है जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ द रिकॉर्ड तथा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित है।

आठ छात्रों की टीम (ब्रेकअप टीम) का नेतृत्व बाराबंकी स्थित अमोली कला, रामनगर निवासी देवाशीष मिश्रा द्वारा किया गया। टीम के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में अभिषेक महाराणा, आदर्श शांडिल्य, लारैब कमाल खान, अभय यादव, सानिध्य गुप्ता, आरुषि अग्रवाल व कृतिका जैन का नाम शामिल है। इसका संचालन डॉक्टर संतोष पांडेय, प्राचार्य गोयल इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज महाविद्यालय ने किया। निरीक्षण श्रीमती शिखा पांडेय वह राकेश प्रभाकर द्वारा किया गया। इसमें ललित कला विभाग के प्राध्यापकों व समस्त छात्रों के सहयोग रहा।

Continue Reading

Trending