Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः देश में फिर तेजी से बढ़ने लगे वायरस के मामले, 24 घंटे में आए इतने केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,291 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,85,339 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 118 लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ दिया। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है।

वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है। बता दें कि 16 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू हो चुका है।

भारत में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending