Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रिंकू शर्मा हत्याकांडः क्राइम ब्रांच ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रिंकू शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है।

फिलहाल चारों से पूछताछ की जा रही है। इस पहले भी इस केस में पुलिस 5 लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीते 10 फरवरी को देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के  कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अब पुलिस ने एक बार फिर इस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने मंगोलपुरी निवासी 40 साल के दीन मोहम्मद उर्फ सकरुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन, 22 साल के दिलशान उर्फ आफताब पुत्र दीन मोहम्मद, 21 साल के फैयाज उर्फ सदरी पुत्र मोहम्मद कमरे आलम और 21 साल के ही फैजान उर्फ निराले पुत्र कमरे आलम को गिरफ्तार किया है।

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending