Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वाराणसी: 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Published

on

Loading

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस ने 50 लाख के इनामी बदमाश मोनू सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मोनू सिंह सनी गिरोह का शार्प शूटर था। एनकाउंटर में पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सनी सिंह गिरोह का शार्प शूटर मोनू चौहान 50 हजार का इनामी बदमाश है। शहर लूट,हत्या जैसे कई संगीन मामलों में वाराणसी के कई थानों में मोनू चौहान के नाम मुकदमा दर्ज है। हाल में ही मोनू ने लूट की नियत से घड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद 15 नवम्बर को ब्याज के पैसे की वसूली में ई रिक्शा चालक के घर मे घुसकर उसकी पत्नी को भी गोली मारी थी।

सारनाथ थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के बाद मोनू चौहान को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending