Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फिर डराने लगा कोरोना, एक दिन में 564 की मौत, 90 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश भर में लोगों को कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,232 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में 564 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
अब तक देशभर में कुल 1,32,726 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।

देशभर में 24 घंटों में आए नए मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की है। यानी रिकवरी में तेजी आई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.67% है, जबकि एक्टिव मरीज़ की दर 4.85% है। देश में कोरोना से डेथ रेट 1.46% है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.33% है।

देश में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 84 लाख 78 हजार 124 है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 39 हजार 747 है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कुल 10 लाख 66 हजार 022 सैंपल टेस्ट हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 13 करोड़ 06 लाख 57 हजार 808 सैंपल की जांच हो चुकी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending