Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘किसानों के बाद अब मोदी सरकार का मजदूरों पर वार’ – राहुल गांधी का सरकार पर वार

Published

on

Loading

मानसून सत्र में कृषि से जुड़े कई बड़े बिल पास हुए हैं, जिसको लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं। साथ ही उसे किसान और मजदूर विरोधी भी बताया जा रहा है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह समेत 7 लोगों को समन जारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी इस मुद्दे के खिलाफ सरकार लगातान निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने संसद में पास हुए उस बिल का विरोध किया है, जिसमें निजी कंपनियों को छंटनी की इजाजत दी गई है। कर्जमाफी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वो किया है, बीजेपी के सारे वादे झूठे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि किसानों के बाद अब मोदी सरकार का मजदूरों पर वार। गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण…यही है बस मोदी जी का शासन।साथ उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग भी पोस्ट की है, जिसमें छंटनी संबंधित बात कही गई है।

#Rahulgandhi #congress #monsoonsession #pmmodi

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending