Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एवरेस्ट होटल के मैनेजर ने अपने परिवार के साथ होटल में की सुसाइड

Published

on

Loading

यूपी के मेरठ जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जिले के एवरेस्ट होटल के मैनेजर ने अपने परिवार के साथ होटल में ही सुसाइड कर ली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

पुलिस के मुताबिक मैनेजर का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, इसी कमरे में होटल मैनेजर की पत्नी का शव भी बेड पर पड़ा हुआ मिला।

आपको बता दें कि पांच वर्ष की बच्ची गंभीर हालत में थी। पति-पत्नी का होटल के कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

#meerut #Uttarpradesh #suicide #uppolice

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending