Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा सपा में हो सकती हैं शामिल

Published

on

Loading

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बिथरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में जाने का मन बना रही हैं। सपा में शामिल होने के लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात का समय भी मांगा है।

साक्षी ने बताया कि वो समाजवादी पार्टी के काम, संस्कृति और युवाओं में इसकी लोकप्रीयता से प्रभावित हैं। साक्षी ने कहा, “अखिलेश के शासनकाल में जैसा विकास हुआ, वो अद्वितीय था। सपा ने उप्र को एक नई पहचान दी है। मैं इससे काफी प्रभावित हूं, इसीलिए मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं।

बता दें कि पिछले साल साक्षी मिश्रा ने अपने प्रेमी अजितेश के घर से भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद ये मामला मीडिया में काफी दिन तक चला था। बवाल बढ़ने पर साक्षी और अजितेश ने एक वीडियो जारी था जिसमें उन्होंने अपनी जान को ख़तरा बताया था।

इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था। बाद में यूपी सरकार की तरफ से दोनों को सुरक्षा दी गई थी।

#sakshimishra #samajwadiparty #bjp #rajeshmishra

नेशनल

मध्य प्रदेश में में कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गईं। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।

लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका कांग्रेस को बिना से लगा है बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला सुप्रीम ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली।

निर्मला सुप्रीम ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था पहले चुनाव में वह महेश राय भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी से हारी थी 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी महेश राय से हुआ इसमें उन्हें जीत मिली।

Continue Reading

Trending