Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश यादव की बेटी ने 12वीं में हासिल किए 98% अंक

Published

on

Loading

लखनऊ। कोरोना के चलते सीआईएससीईबोर्ड की परीक्षाएं बीच में रोक दी गई थी। इसके बाद शेष परीक्षाएं नहीं हो पायी। तो नये फॉमुले के अनुसार बोर्ड ने अपना रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने आईसीएससी (10वीं) और आईएससी (12 वीं) का परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने 12th में हासिल किये 98% अंक हासिल किए हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने लिखा, “मेरी बेटी अदिति को ISC XII में 98% स्कोर करने के लिए बधाई। हमें उन सभी छात्रों पर गर्व है जिन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वे लोग हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending