Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रहे प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा, शोक में डूबी लोक कलाकारों की दुनिया

Published

on

Loading

दिल का दौरा पड़ने से कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा का निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने दुख पसर गया है।

16 सितंबर 1942 को अल्मोड़ा में जन्मे हीरा सिंह राणा का परिवार कुछ समय पहले से ही दिल्ली में रह रहा था। वो अपने पीछे पत्नी विमला और पुत्र हिमांशु को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया जाएगा।उनके निधन पर लोक कलाकारों ने गहरा दुख जताया।

मायावती नाराज़ : यूपी में दलित उत्पीड़न को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया

फरवरी 2020 में स्व. राणा को भारत सरकार संगीत नाटक अकादमी ने सलाहकार पद पर नियुक्त किया था। रंगीली बिंदी, रंगदार मुखड़ी और सौमनो की चोरा जैसे लोकगीतों के ज़रिए उन्होंने उत्तराखंडी संस्कृति को एक अलग पहचान दी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending