Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर ने किया कमाल, Covid-19 मरीज़ का किया लंग्स ट्रांसप्लांट

Published

on

Loading

अमेरिका में डॉक्टरों ने एक कोरोना के मरीज का सफलतापूर्वक डबल लंग ट्रांसप्लांट किया गया है। ये कारनामा भारतीय मूल के डॉक्टर अंकित भरत ने कर दिखाया है।

मेरठ के अंकित भरत ने अपनी टीम के साथ इस बड़ी सर्जरी को सफल कर दिखाया है। कोरोना महामारी के बाद अमेरिका में इस तरह का ये कोई पहला सफल ऑपरेशन है।

चीनी कंपनियों की मांग में भारतीय फोन बाज़ार सबसे आगे, टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड में 04 चाइना के

कोरोना वायरस से संक्रमित 20 साल की युवती के दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे और शिकागो के नार्थवेस्टर्न हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल का कहना है कि बिना ट्रांसप्लांटेशन के युवती को बचाना कठिन था। लोकिन इस सर्जरी के बाद युवती की तबीयत ठीक हो रही है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending