Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना की दवा को लेकर आई अच्छी खबर, भारत में शुरू हुआ वैक्सीन का उत्पादन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रिटेन की जिस दवा पर दुनियाभर की निगाहें टिकी है उसने भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है। इस कंपनी का नाम एस्‍ट्राजेनेका है।

कंपनी के मुताबिक उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कोरोना वायरस वैक्सीन की लाखों डोज का निर्माण शुरू कर दिया है। इस वैक्सीन का उत्पादन भारत के अलावा ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे में भी हो रहा है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस वैक्सीन का नाम AZD1222 रखा है। बता दें कि शुरुआती परीक्षण में वैज्ञानिकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल अगले राउंड का ट्रायल किया जा रहा है।

एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ पैस्कल सोरिअट ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि हम वैक्सीन का निर्माण शुरू कर रहे हैं। रिजल्ट आने के समय हमारे पास वैक्सीन तैयार होंगी।

हालांकि, इसमें रिस्क भी है कि वैक्सीन काम नहीं करता है तो ये बेकार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी वैक्सीन के निर्माण से लाभ नहीं कमाएगी जब तक WHO महामारी खत्म होने का ऐलान नहीं करता।

पैस्कल सोरिअट ने कहा कि उन्होंने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट से एक अरब वैक्सीन की डोज के उत्पादन के लिए करार किया है। 2021 तक एक अरब वैक्सीन की डोज तैयार करने का लक्ष्य है। वहीं, 2020 के अंत तक 40 करोड़ डोज तैयार हो सकती हैं।

ब्रिटिश कंपनी एस्‍ट्राजेनेका का कहना है कि सितंबर तक दुनियाभर की फैक्ट्री में वैक्सीन की लाखों डोज तैयार हो जाएंगी। वहीं, 2021 के मध्य तक 2 अरब डोज तैयार होंगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending