Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ICMR तक पहुंचा कोरोना वायरस, वरिष्ठ वैज्ञानिक हुए संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय आयु्र्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) तक कोरोना वायरस पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमित ये वैज्ञानिक मुंबई के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं। रविवार सुबह को उनको कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये मुंबई में ICMR के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ में वैज्ञानिक हैं।

कोरोना केस मिलने के बाद आइसीएमआर बिल्डिंग को दो दिनों तक सैनिटाइज और फ्यूमिगेट किया जाएगा। पिछले हफ्ते ही साइंटिस्ट एक बैठक में शामिल हुए थे, जिसमें ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

प्रशासन की तरफ से सभी ICMR कर्मचारियों को घर से काम करने का संदेश दिया गया है, क्योंकि हेडक्वार्टर में फिलहाल सैनिटाइजेशन और फ्यूमीगेशन चल रहा है। इसके अलावा संदेश में यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत हुई तो सिर्फ COVID-19 कोर टीम को आने की अनुमति होगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending