Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘चौरंगा’, ‘काका मुत्तै’ ने आईएफएफएलए में जीते पुरस्कार

Published

on

लॉस-एंजेलिस,इंडियन-फिल्म-फेस्टिवल-ऑफ-लॉस-एंजेलिस,विकास-रंजन-मिश्रा,एम-मणिकांदन,पुरस्कार,सफर

Loading

लॉस एंजेलिस | इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में निर्माता विकास रंजन मिश्रा की ‘चौरंगा’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (ग्रैंड जुरी) और एम. मणिकांदन की ‘काका मुत्‍तै’ को बेस्ट फीचर फिल्म (ऑडियंस च्वॉइस) पुरस्कार मिला। यहां वेस्ट सनसेट बोलिवार्ड में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय अभिनेत्री कल्कि कोच्लिन को ‘मार्गरीटा वद ए स्ट्रॉ’ और श्वेता त्रिपाठी को ‘हरामखोर’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

‘चौरंगा’ के निर्माता संजय सूरी और ओनिर हैं, जिसमें संजय और तनीषा चटर्जी ने भूमिका निभाई है। ओनिर ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत गर्व है कि हमारी फिल्म ‘चौरंगा’ को आईएफएफएलए में बेस्ट फीचर (ग्रैंड जुरी) पुरस्कार मिला।”

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (ऑडियंस च्वाइस) का पुरस्कार प्रत्युषा गुप्ता की लघु फिल्म ‘सफर’ को और इसी वर्ग में लीना पेंधारकर की ‘दांडेकर मेक्स ए सैंडविच’ को ग्रैंड जुरी पुरस्कार मिला।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending