Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेंगुलरु में लोगों को सुनाई दी रहस्यमई आवाज, जांच में जुटा प्रशासन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से पूरे देश में इस समय लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस बीच बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार को लोगों ने एक अजीबोगरीब तेज अवाज सुनी और उसके बाद धरती कुछ सेकंड तक कांपने लगी।

अधिकारी से लेकर आम लोगों तक को समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार इतनी भयावह और तेज आवाज किस चीज से निकली। करीब 5-7 सकेंड तक लगातार आने वाली इस आवाज से वहां के लोग सकते में हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बुधवार को दोपहर के समय बेंगलुरु में करीब 20 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने तेज आवाज सुनी। पहले तो लोगों को लगा कि भूकंप की वजह से कोई हादसा हुआ जिससे ये आवाज निकली है।

लेकिन प्रशासन ने किसी भूकंप से पूरी तरह इनकार कर दिया। इसके बाद लोग हालांकि इस रहस्यमयी आवाज को लेकर अब अधिकारी हरकत में आ गए हैं और वायुसेना और एचएएल कंपनी से संपर्क किया है। उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस आवाज को करीब 21 किलोमीटर के दायरे में सुना गया है।

जानकारी के मुताबिक ये आवाज ईस्ट बेंगलुरु की तरफ से आई थी। ये इलाका बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास का है। आवाज आने के बाद पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है।

 

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending