Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनियाभर में बढ़ा कोरोना का संकट, 46 लाख के पार हुई संख्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 46 लाख से अधिक हो गया है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख दस हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कुल 46 लाख 05 हजार 673 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 10 हजार 180 रही।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 88 हजार 230 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 56 हजार 29 मामले दर्ज किए गए हैं।

सीएसएसई के डेटा के अनुसार, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली और ब्राजील उन अन्य देशों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए हैं।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending